पक्षी

पक्षी गणना में दिखाई दीं 25 प्रजाति के बर्ड्स

क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में हुई पक्षी गणना

भोपाल। क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भोपाल (राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली का क्षेत्रीय केन्द्र) एवं भोपाल बर्ड्स स्वयं सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को परिसर पक्षी गणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पक्षी गणना में लगभग 25 प्रजाति के पक्षियों को परिसर में देखा गया, जिनमें से रॉक पिजन, लॉफिग डव, गे्रटर कोकल, लिटिल स्विफ्ट, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, इंडियन पोंड हेरॉन, ब्लैक काइट, इंडियन ग्रे हार्नबिल, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, रोज रिंग्ड पैराकीट, स्मॉल मिनीवेट, इंडियन गोल्डन ओरिऑल, कॉमन आयोरा, ब्लैक ड्रोंगो, कॉमन टेलर बर्ड, रेड वेन्टेड बुलबुल, टिकेल्स लीफ वार्बलर, जंगल बैबलर, इंडियन पाईड स्टारलिंग, ब्राहमणी स्टारलिंग, एशियन ब्राउन फ्लाईकैचर, इंडियन रॉबिन, ओरिएंटल मैगपाई रोबिन, पर्पल सन बर्ड आदि पक्षी प्रमुखता से दिखाई दिए।


यह पाई गई 25 प्रजातियों के पक्षी

पक्षी गणना के दौरान रॉक पिजन, लॉफिग डव, लिटिल स्विफ्ट, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, रोज रिंग्ड पैराकीट, रेडवेन्टेड बुलबुल, जंगल बैबलर, ब्राहमणी स्टारलिंग एवं पर्पल सन बर्ड की सर्वाधिक संख्या पाई गईं। प्रवासी पक्षियों में टिकेल्स लीफ वार्बलर, एशियन ब्राउन फ्लाईकैचर मुख्य रूप से दिखाई दिए। पक्षी गणना के दौरान संग्रहालय की कार्यालय अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक-सी डाॅ. बीनिष रफत, वैज्ञानिक-सी एवं समन्वयक मानिक लाल गुप्त, संग्रहालय के कर्मचारीगण के साथ-साथ भोपाल बर्ड्स स्वयं सेवी संस्था से डाॅ. संगीता राजगीर, एवं मो. खालिक पक्षी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। 




India News Vista
198

Newsletter

Subscribe to our newsletter for daily updates and stay informed

Feel free to opt out anytime
Get In Touch

+91 99816 65113

[email protected]

Follow Us

© indianewsvista.in. All Rights Reserved.