MP

MP Tourism के होटल्स और रिजॉर्ट्स में होगा रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लॉन्ग वीकेंड और त्योहारों के लिए विशेष तैयारियां

भोपाल। सावन के पावन महीने में जहां एक ओर फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो रही है, वहीं 17 से 19 अगस्त तक का लॉन्ग वीकेंड भी लोगों को त्योहारों का आनंद उठाने का मौका देगा। स्वतंत्रता दिवस के बाद, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों की तैयारियों के बीच, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटल्स और रिजॉर्ट्स में अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा ने बताया कि निगम की प्रत्येक इकाई में 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 25-26 अगस्त को जन्माष्टमी के पावन पर्व की भव्य तैयारी की जा रही है।

रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था

डॉ. इलैया राजा ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर निगम के होटल्स और रिजॉर्ट्स में आने वाले अतिथि इस त्योहार को भव्यता से मना सकेंगे। रक्षाबंधन के दिन घरों में रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना अधिक होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन निगम ने उन परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है, जो बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रक्षाबंधन का पर्व मनाना चाहते हैं। इन इकाइयों में रक्षाबंधन के दिन आकर्षक राखियां और पूजा की थाली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, पर्यटक विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों और लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

भाई-बहनों के लिए विशेष ऑफर

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए पर्यटन निगम की इकाइयों (जंगल में स्थित इकाइयों को छोड़कर) में आने वाले भाई-बहनों को खान-पान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह ऑफर उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो इस पावन पर्व को आनंद और उत्साह के साथ मनाना चाहते हैं।

जन्माष्टमी पर कृष्ण के बाल रूप के दर्शन

25-26 अगस्त को जन्माष्टमी के पर्व के लिए भी पर्यटन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। निगम के होटल्स और रिजॉर्ट्स में अतिथि अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पावन पर्व को मनाने का आनंद उठा सकेंगे। सभी इकाइयों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को झूले और पालने में विराजित किया जाएगा, जहां भक्तजन उनके दर्शन कर सकेंगे।

विशेष व्यंजन और मनोरंजन

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को श्री खंड, माखन मिश्री, पंजीरी, मखाने की खीर, रवा लड्डू सहित पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा, उपवास और व्रत के लिए विशेष रूप से बनाए गए पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन में गेम्स और बाउंसी के साथ रिटर्न गिफ्ट भी दिए जाएंगे, जिससे बच्चों को भी त्योहार का आनंद मिले।

अन्य पर्वों की धूमधाम से होगी तैयारी

डॉ. इलैया राजा ने यह भी बताया कि निगम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों और पर्वों जैसे ओणम, पोंगल, गुड़ी पड़वा, चैतीचांद, विशू, पुथाडू आदि को भी होटल्स और रिजॉर्ट्स में धूमधाम से मनाया जाता है। निगम की इस पहल का उद्देश्य देश के विविध सांस्कृतिक धरोहरों को संजोकर रखना और इन्हें व्यापक स्तर पर सेलिब्रेट करना है।

त्योहारों की गरिमा का विशेष ध्यान 

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का यह प्रयास न केवल त्योहारों की गरिमा को बनाए रखने के लिए है, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए भी है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पावन पर्वों के लिए की जा रही ये विशेष तैयारियां निश्चित रूप से पर्यटकों के दिलों में एक नई उमंग और उल्लास का संचार करेंगी। निगम का यह कदम न केवल धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन को भी एक नई दिशा देने में सहायक होगा।

India News Vista
59

Newsletter

Subscribe to our newsletter for daily updates and stay informed

Feel free to opt out anytime
Get In Touch

+91 99816 65113

[email protected]

Follow Us

© indianewsvista.in. All Rights Reserved.