साहित्यकारों

साहित्यकारों का सम्मान करना समाज का दायित्व - वीरेंद्र सिंह

अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन का पुरस्कार वितरण एवं अलंकरण का आयोजन सम्पन्न

भोपाल। अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन एवं श्रीमती सुमन चतुर्वेदी मेमोरियल ट्रस्ट के वार्षिक अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि के राजुरकर सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके सम्मानित होने वाले साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह शॉल ,श्रीफल एवं सम्मान निधि भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन एक अखिल भारतीय साहित्यिक संस्था है, जो हिंदी के साथ ही अन्य प्रादेशिक भाषाओं के साथ समन्वय का कार्य करती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे ने साहित्यकारों से समाज में संस्कार और संस्कृति से जोड़ने वाले साहित्य सृजन का आह्वान किया और अपनी भाषा से जुड़ने का अनुरोध किया क्योंकि भाषा हमारे संस्कारों की जननी है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र नाथ राही ने साहित्यकारों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी कलम से सतत साधना का अनुरोध किया। संस्था की सचिव कृति चतुर्वेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया और कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र गट्टानी ने किया। इस आयोजन में समिति ने इस वर्ष यह सम्मान संस्था के वर्ष 2023 के चयनित साहित्यकारों को शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृतिचिह्न एवं सम्मान निधि प्रदान कर विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया।

जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं

सारस्वत सम्मान से वरिष्ठ गीतकार यतिन्द्रनाथ राही

सुमन चतुर्वेदी स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से साधना श्रीवास्तव

सुमन चतुर्वेदी स्मृति श्रेष्ठ साधना सम्मान से कविता शिरोले

सतीश चन्द्र चतुर्वेदी स्मृति आजीवन साहित्य सेवा सम्मान से घनश्याम मैथिल (अमृत)

डॉ. पोथुकुछी साम्बा शिवा राव स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से डॉ. पेरुगु रामकृष्णन

आनंद मिश्र स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से टेकुमल्ला वेंकटप्पया

डॉ. मूलाराम जोशी स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से शमचावोलू श्रीधर राव

डॉ. विजेंद्र स्नातक स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से डॉ. जड़ा सुब्बा राव

प्रेम चतुर्वेदी स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से पूजा कृष्णा

डॉ. महादेवी वर्मा स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण से डॉ. प्रार्थना पंडित

सरोज ललवानी स्मृति राष्ट्रीय उत्त्कृष्ठ सामाजिक सेवा अलंकरण से डॉ.अंजना चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें शहर के सुधि कवियों ने अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ किया।

India News Vista
117

Newsletter

Subscribe to our newsletter for daily updates and stay informed

Feel free to opt out anytime
Get In Touch

+91 99816 65113

[email protected]

Follow Us

© indianewsvista.in. All Rights Reserved.