लायंस

लायंस क्लब के चार्टर अध्यक्ष सुयश कुलश्रेष्ठ ने अपने जन्मदिन पर 61 पौधों का किया वितरण

पिछले कई वर्षों से रोपित किए गए पौधों का भी मनाया जन्मदिन, पौधों को समर्पित किया, कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक

भोपाल। लायंस क्लब भोपाल संस्कारक के तत्वावधान में 'एक पौधा मां के नाम' के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन सुयश कुलश्रेष्ठ के 61वें जन्मदिन के अवसर पर 61 पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चित्तौड़ कांपलेक्स एमपी नगर में किया गया, जहां पिछले कई वर्षों से रोपित पौधों का भी जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में पीपल, कचनार, नीमश, शीशम और बोगनवालिया जैसे पौधों को प्रमुखता से शामिल किया गया। सभी पौधों को आकर्षक रूप से सजाया गया और उनकी उम्र दर्शाई गई। इसके अलावा पौधों के प्रति अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए केक भी समर्पित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉक्टर सीमा सक्सेना, लायन नीलू सूरी, अध्यक्ष लायन दिनेश धीर, लायन अंशिका श्रीवास्तव, लायन सुशील गुप्ता, लायन आनंद सक्सेना, लायन रूपक राव, लायन आशा राव, श्याम सुंदर शर्मा,  देवेंद्र वर्मा, मीना वर्मा, शिवरतन नामदेव, रवि गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे। 



पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में दी जानकारी 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक पौधा मां के नाम अभियान था, जिसमें वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक पौधा किसी की मां के नाम पर लगाया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और मातृत्व का सम्मान किया जा सके। लायंस क्लब के सदस्यों ने राहगीरों को पौधे वितरित किए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और इन्हें संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ने इस अवसर पर कहा, पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधों का वितरण नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाना है।

पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा  

लायन नीलू सूरी ने कहा, हमारा उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि पौधे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें इन्हें संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्याम सुंदर शर्मा ने कहा हम सभी को मिलकर पौधों का संरक्षण करना चाहिए और इस दिशा में लायंस क्लब का यह प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर लायंस सुयश कुलश्रेष्ठ ने पिछले कई वर्षों पहले रोपित किए पौधों का जन्म दिन मनाया और उनकाे केक समर्पित किया। 


पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

इस कार्यक्रम के माध्यम से लायंस क्लब ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है और हमें अपने आसपास के पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग पौधारोपण के महत्व को समझेंगे। लायंस क्लब भोपाल संस्कार का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

India News Vista
42

Newsletter

Subscribe to our newsletter for daily updates and stay informed

Feel free to opt out anytime
Get In Touch

+91 99816 65113

[email protected]

Follow Us

© indianewsvista.in. All Rights Reserved.