फिर

फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प की सिद्धि के लिए अगले सौ दिन हमें जुटना है : रामेश्वर शर्मा

सिवनी पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक कर संवाद किया

सिवनी। भाजपा के तेजतर्रार तेवर के साथ हिन्दुत्व की प्रखर छवि लेकर चलने वाले नेता व भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिवनी के जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया। विधायक रामेश्वर शर्मा सिवनी में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। बैठक में सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, विधायक दिनेश राय के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। 

पूरा विश्व मना रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का लोहा 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है। जिसके चलते आज दुनिया में भारत का नाम सम्मान से लिया जाने लगा है। यह बदलते भारत के संकल्प निष्ठ नेता प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का कमाल है। आज देश चहुंओर प्रगति कर रहा है। गरीब का घर बन रहा है, महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर मिल रहे हैं, युवा कौशल संपन्न होकर तकनीक से जुड़ रहा है और किसान को सम्मान निधि मिल रही है। इस सबके साथ देश का स्वाभिमान भी जाग रहा है। हमारी आस्था के प्रतीक श्रीराम जी का भव्य मंदिर बना, देश के अन्य आस्था केन्द्रों का जीर्णोद्धार हुआ और अब काशी में ज्ञानवापी में भोलेनाथ प्रकट हो ही गए हैं तो उनके भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। यह सब केवल और केवल प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के विजनरी नेतृत्व के बदौलत हो रहा है। इसलिए हमें 2024 में पुनः ऐतिहासिक मतों के साथ मोदी जी को लाना है ताकि प्रगति की यह गाड़ी रूकने न पाए। 

हमे अपने परिश्रम से जीत के रिकार्ड का इतिहास लिखना है 

उन्होंने आगे कहा कि आज मोदी जी ने हम सभी से 100 दिन मांगे हैं। तो हम अपने 100 दिन जरूर देंगे। अगर यह काम हर कार्यकर्ता ने ईमानदारी से कर दिखाया तो समझ लेना कि आने वाले 100 वर्षों तक कोई भी केसरिया की ओर बुरी नजर से नहीं देख पाएगा। मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में जो काम किया है उससे पूरे देश में राम नाम का डंका बज रहा है। इससे अनुकूल समय हमारे कार्यकर्ताओं के लिए और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि - जीत तो राम जी ने तय कर दी है हमे तो सिर्फ अपने परिश्रम से जीत के रिकॉर्ड का इतिहास लिखना है। हमारा कार्यकर्ता परिश्रमी है वह मोदी जी की बात को अवश्य पूरा करेगा। भाजपा 370 पार और एनडीए 400 पार होगा। इसमें कोई शक नहीं है। इस बात को तो अब दुश्मन भी मानने लगे हैं सिर्फ स्वीकारने से बचते हैं।

India News Vista
82

Newsletter

Subscribe to our newsletter for daily updates and stay informed

Feel free to opt out anytime
Get In Touch

+91 99816 65113

[email protected]

Follow Us

© indianewsvista.in. All Rights Reserved.